इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लगी भीषण आग लाखों का सामान जलकर राख

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ

मसौली बाराबंकी। कस्बा ज़ैदपुर के मोहल्ला लोधपुरवा में बीती देर रात अचानक किराना व इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची ऊंची लपटें उठती देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सारा सामान जलकर खाक हो चुक था।

दुकान संचालक वीरेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि उनकी किराना व इलेक्ट्रानिक की दुकान में बीती देर शाम पूजा पाठ करने के बाद धूपबत्ती लगाई थी। जिससे शायद यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि आग लगने से उनके लाखों का नुकसान हुआ है।

Don`t copy text!