बिसौली। रमजान मुबारक का महीना रुखसत हो रहा है। वैसे ही मस्जिदों में कुरान भी लगातार मुकम्मल हो रहे हैं। नगर की जामा मस्जिद में हाफिज मोहम्मद इमरान रजा कादरी ने तरावीह में कुरआन ए पाक सुनाया जबकि हाफिज अब्दुल कदीर ने सुना। मस्जिद के इमाम मौलाना मुक्तादिर ने देश में अमनो अमान कायम रहे इसके लिए दुआएं की। इस मौके पर हाफ़िज़ शरीफ रजा जामी, शकील कुरेशी, हकीम मौ. इमरान, अनबार अहमद सैफी, जहीर अहमद ऑटो, शौकत अली खा, जाहिद अंसारी, असलम सैफी, साजिद कुरैशी, इलियास सैफी, बिट्टू खान, जाहिद फारूकी आदि मौजूद रहे।
Related Posts

