उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर 10 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। कल दिनांक 12. 4.2024 दिन शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश सरकार का भ्रमण कार्यक्रम सहसवान क्षेत्र में प्रस्तावित हुआ है तथा उनका हेलीकॉप्टर 12:30 बजे प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान के मैदान में उतरेगा जिसके लिए उप-मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की सुरक्षा के दृष्टिगत सहसवान से निकलने वाले पोषक टाउन वन की विद्युत आपूर्ति प्रमोद इंटर कॉलेज नवादा कोतवाली ब्लॉक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व मोहल्ला नसरुल्लागंज बाजार विल्सन गंज की विद्युत आपूर्ति

सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक लगभग 10 घंटे बाधित रहेगी यह जानकारी विद्युत अधिशासी अभियंता ने दी।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं*

Don`t copy text!