मसौली बाराबंकी। लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक ढाबे के पीछे कूड़े के ढेर से लगी आग मे तीन वाहन जल गये आग की लपटो को देख हाइवे के किनारे के दुकानदारों मे हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची फायर विग्रेड की गाड़ियों से आग को काबू किया गया ।
शुक्रवार की दोपहर हाइवे पर स्थित ग्राम रसौली के निकट विक्की सरदार के ढाबे के पीछे से अचानक आग की लपटे देख लोग सहम गये और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया आग के बढ़ते विकराल से हाइवे के किनारे के दुकानदारों मे हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची फायर विग्रेड की गाड़ी के जरिये कड़ी मेहनत के बाद आग को काबू किया गया इस दौरान ढाबे के पीछे कबाड़ मे खड़ी एक नैनो कार, हाफडाला व एक वैन जल गयी। हालांकि आग से कोई अन्य नुकसान नही हुआ।
Related Posts

