बदायूं लोकसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी आदित्य यादव के पक्ष में पूर्व विधायक लक्ष्मी गौतम ने आधा दर्शन ग्रामों में भ्रमण कर वोट मांगे
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली। बदायूं लोकसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी आदित्य यादव के पक्ष में पूर्व विधायक लक्ष्मी गौतम द्वारा आधा दर्जन से अधिक गांवों का भ्रमण कर सपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे। श्रीमती गौतम ने कहा भाजपा की सरकारों में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, आम जनता त्रस्त है। इसलिए जनता इस सरकार को हटाना चाहती है। इससे पूर्व लक्ष्मी गौतम का काफिला बिसौली के साथ कस्बा वजीरगंज, कस्बा सैदपुर, कस्बा मुंडिया धुरे की के साथ कालूपुर, सैदसराय, पलई, जगतपीपरी पहुंचा। इधर विधानसभा क्षेत्र के गांव नौली हरनाथपुर पहुंचने पर महिलाओं द्वारा पूर्व विधायक लक्ष्मी गौतम को साड़ी एवं अन्य कपड़े देकर स्वागत किया। वहीं ग्रामीणों द्वारा चंदा देने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

