बिसौली। ईओ अनूप राय ने मंगलवार को नगर के पोलिंग बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया। मदनलाल इंटर कालेज आदि मतदान केंद्रों व बूथों का निरीक्षण किया। अधिशासी अधिकारी अनूप राय ने सफाई नायकों को निर्देश दिए कि बदायूं लोकसभा का मतदान 7 मई को होगा। नगर के मतदान केंद्रों के प्रयेक बूथ पर सफाई व्यवस्था के उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। श्री राय ने कहा की सफाई व्यवस्था में लापरवाही किसी सूरत में सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने नगर के पोलिंग बूथों पर आवश्यक व्यवस्थाओं पीने का पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था को देखा। इस दौरान मदनलाल इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल नरेंद्र पाल सिंह, जितेंद्र कुमार, राजीव कुमार, रतेंद्र सिंह, रजनीश चौधरी, शशि भास्कर सिंह, प्रभात कुमार दुबे आदि उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी बदायूं*

