सीरिया के हस्का प्रांत में जनता ने सैनिकों की मदद से अमरीकियों को फिर खदेड़ा

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

सीरिया के हस्का प्रांत की जनता ने एक बार फिर अमरीकी सैनिकों खदेड़ दिया।
रिपोर्ट के मुताबिक़, सीरिया के पूर्वोत्तरी प्रांत हस्का के ‘ख़राब अस्कर’ गांव की जनता ने एक बार फिर अमरीकी सैनिकों को इस गांव से गुज़रकर जाने की इजाज़त नहीं दी, जिसकी वजह से अमरीकी सैनिक पीछे हटने पर मजबूर हुए।
मंगलवार को हस्का प्रांत के क़ामिश्ली शहर के उपनगरीय भाग में स्थित ‘ख़राब अस्कर’ की जनता ने देश के सैनिकों की मदद से हमलावर अमरीकी सेना के तीन बक्तरबंद वाहनों और सीरियन डेमोक्रेटिक फ़ोर्स के कुछ सैनिकों को गांव में दाख़िल होने से रोका जिससे वे पीछे हटने पर मजबूर हुए।
दूसरी ओर क़ामिश्ली शहर के हामू गांव की जनता ने भी हिम्मत दिखाते हुए अमरीकी सेना के 5 बक्तरबंद वाहनों पर आधारित कारंवा को उस समय आगे बढ़ने से रोक दिया जब ये कारवां हामू गांव की चेकपोस्ट के क़रीब हो रहा था कि गांव की जनता चेकपोस्ट पर जमा हो गयी और इस तरह अमरीकी सैनिकों को दाख़िल होने से रोक दिया।
इस गांव की जनता ने अपने देश की भूमि पर अमरीकी सैनिकों की ग़ैर क़ानूनी मौजूदगी का विरोध किया।
ग़ौरतलब है कि क़ामिश्ली शहर के गावों के लोग अब तक कई बार हमलावर अमरीकी सैनिकों के कारवां का रास्ता रोक चुके हैं। ताज़ा घटना मार्च के अंतिम दिनों की है जब गांव जनता ने अमरीकी कारवां पर पत्थरबाज़ी करके उसे पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।(

Don`t copy text!