पृथ्वी दिवस के अवसर विभिन्न संगठनों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी । पृथ्वी दिवस के अवसर विभिन्न संगठनों एव ग्राम पंचयातो में मतदाता जागरूकता के लिए लोकतंत्र वृक्ष सम्बन्धी कार्यक्रम आयोजित किये गये।


ग्राम पंचायत मुबारक मे खण्ड विकास अधिकारी मसौली डा संस्कृता मिश्रा ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए मतदान की शपथ दिलाई। इससे पूर्व लोकतंत्र वृक्ष पर प्रतीकात्मक रूप से वोट रूपी जल डालकर स्वस्थ लोकतांत्रिक पर्यावरण विकसित करने की अपील की गयी। बीडीओ ने कहा कि य़ह जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में य़ह अभिनव कॉन्सेप्ट रहा कि प्राकृतिक पर्यावरण के दिवस को स्वस्थ लोकतांत्रिक पर्यावरण से जोड़ा जाए ताकि नागरिकों को निर्वाचन व मतदान का महत्त्व मालूम हो सके। कार्यक्रम में काफी संख्या मे महिलाओं की भागीदारी रही। इस मौके एडीओ आईएसबी मदन गोपाल कन्नौजिया, बीईओ पीआरडी विकास तिवारी सचिव जैसराम ग़ाम प्रधान कान्ती देवी रोज़गार सेवक हेमंत प्रताप वर्मा स्थापना लिपिक अनिल कुमार दुबे प्रदीप अवस्थी आदि मौजूद रहे ।
इसी क्रम मे ग्राम पंचायत प्यारेपुर सरैया ,चिलौकी ,टेरादौलतपुर चन्दवारा नियामतपुर मे कार्यक्रम आयोजित कर मतदान की शपथ ली गयीl
दी लेप्रोसी मिशन ट्रस्ट इण्डिया द्वारा संचालित टी. एल. एम. हॉस्पिटल में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया , इस कार्यक्रम में बोलते हुए सोशल वर्कर मुमताज़ अहमद ने कहा कि ” पृथ्वी पर जीवन तब तक है ,जब तक पर्यावरण सुरक्षित एवम् संतुलित है , पर्यावरण को बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम 10 वृक्ष लगाना अनिवार्य है। एको वृक्ष : दशम् पुत्र: । एक पुत्र दस पुत्रों के समान है। बृक्ष ही धरती का श्रृंगार हैं ।हास्पिटल के अधीक्षक डॉ. तिमोथी मैक्सिमस ने अपने संदेश में जल संरक्षण करने एवं पोलीथीन का प्रयोग न करने का आह्वान किया। इसी क्रम में टी. एल. एम. के प्रशासनिक अधिकारी दलीप बर्मन ने बताया कि हमारी संस्था की स्थापना हुए 150 वर्ष पूरे हो गए हैं, इसलिए यादगार के लिए विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर , पृथ्वी के श्रृंगार हेतु टी.एल.एम.हास्पिटल बाराबंकी की ओर से हास्पिटल सहित विभिन्न स्थानों पर 150 पेड़ लगाएंगे। इस अवसर पर पी.पी.एस. कालेज की छात्राओं ने पेस्टिंग पोस्टर लगाते हुए –पेड़ लगायेंगे, पेड़ लगवायेंगे , पेड़ बचायेंगे , धरती का मान बढ़ायेंगे। आदि नारे लगाए । ग्रीन गैंग एवं पर्यावरण सेना के कोषाध्यक्ष सदानंद वर्मा ने इस कार्यक्रम एवं दि लेप्रोसी मिशन की भूरि – भूरि प्रसंशा की ।

Don`t copy text!