सहसवान। थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर गोसू निवासी राशन डीलर महिला निगहत ने मुख्यमंत्री पोर्टल एवं खाद्य एवं रसद विभाग सहित थाना मुजरिया को शिकायती पत्र सौंपते हुए अवगत कराया है की बब्बू एवं योगेंद्र नाम के दो व्यक्ति लगातार तीन माह से पांच कट्टे राशन गेहूं की रंगदारी मांग रहे हैं पीड़िता ने बताया कि मैंने पिछले महा दो कट्टे राशन के गेहूं से भरे दे दिए जिसकी भरपाई मैंने अपने पैसों से की लेकिन कल दिनांक 22/04/20 24 को फिर वही दोनों युवक मेरी दुकान पर मोबाइल लेकर पहुंच गए और मुझसे पांच कट्टो की मांग करने लगे जिस पर मैंने विरोध किया तो वह मेरे ऊपर दबाव डालने लगे जिससे महिला का मानसिक संतुलन बिगड़ गया एवं ठेस पहुंची है जिससे महिला ने आरोप लगाया है कि मेरे साथ महिला उत्पीड़न के साथ-साथ मेरी समाज में काफी बेज्जती हुई है महिला ने न्याय के लिए अधिकारियों से मांग की है और रिपोर्ट दर्ज करा कर कानूनी कार्रवाई करने के लिए मुख्यमंत्री सहित आला अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजे हैं।
*मुकीम अहमद अंसारी बदायूं*

