लाक डाउन मे कोई भी दीहाड़ी मजदूर परिवार भूखा नही रहेगा: सिद्धू टंडन ब्रदर्स 12 तारीख तक बंाटेगा कचैड़ी
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
बाराबंकी। देश भर मे कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है हजारो की संख्या मे मौते हो चूकी है ओर लाखो लोग इसकी चपेट मे है । तो वहीं जिले मे कई संगठन आगे कर गरीबो को खाना खिलाने का काम कर रही है। इस काम मे कई राजनीतिक पार्टियाँ भी जूट गई है। भाजपा के सबसे तेजतर्रार व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामन्त्री सुधीर कुमार सिंह सिद्धू के साथ जिले की मशहूर टंडन कचैड़ी के निर्माता स्व केशव टंडन के पुत्र पुरुषोत्तम टंडन व परमेश्वर टंडन ने शहर के कई इलाकों मे कचैड़ी बाटी। इस अवसर पर भाजपा किसान नेता सुधीर कुमार सिद्धू ने बताया की टंडन ब्रदर्स की तरफ से 12 तारीख तक गरीबो व दिहाडी मजदूरो को कचैड़ी खिलाया जायेगा। श्री सिद्धू ने कहा गरीबो मजलूमो की मदद करना हम सबकी जिम्मेदारी बनती है चाहे वो किसी भी धर्म का मानने वाला ही क्यों ना हो यही हमारे प्रदेश के मुखमन्त्री योगी आदित्यनाथ का सपना है। उन्होंने आगे कहा की इस समय पूरा विश्व कोरोना वायरस जैसी महामारी फैली हुई है हजारो की संख्या में इससे मौते हो गई है भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे जो पाजिटिव है ओर कोरेंटिन मे रखे गये है उनको जल्द से जल्द ठीक होकर घर आयें। पुरूषोत्तम टंडन ने कहा की जब तक लाक डाउन रहेगा हम लोगो की सेवा मे लगे रहेंगे। इस मौके पर सभासद संघ अध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह “ज्ञानू” बीजेपी नगर अध्यक्ष विष्णु प्रभाकर वर्मा, सभासद सूरज वर्मा, गुरदीप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

