स्कूल चलो अभियान के तहत बड़ा गांव में समारोह का आयोजन

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। स्कूल चलो अभियान के तहत गुरुवार को पंचायत भवन बड़ागांव मे संचालित आंगनबाड़ी केंद्र मे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया जिसमे पांच वर्ष की आयु पूरी कर चुके बच्चों को प्रमाण पत्र देते हुए तिलक लगाकर कक्षा एक में प्रवेश कराया गया।

बाल विकास परियोजना अधिकारी सुलेखा यादव ने दीक्षांत समारोह मे गांव मे संचालित आधा दर्जन आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकृत करीब 27 बच्चों को माला पहनाकर, तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर कक्षा एक में प्रवेश कराया।
सीडीपीओ सुलेखा यादव ने कहा कि आंगनबाड़ी व स्कूल के बीच की दूरी को समाप्त करने के लिए ही आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री-प्राइमरी बनाया गया है सभी शिक्षक व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्कूलों में आने वाले बच्चों को शिक्षा के प्रति आकर्षित करने के लिए खेल-खेल में पढ़ाने की जिम्मेदारी दी गयी है उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को पूर्व प्राथमिक शिक्षा से जोड़ना जरूरी है जिससे समय पर तीन से छह वर्ष के बच्चों का आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकन हो सके और वह नियमित केंद्र में उपस्थित हों।
बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर भावना राणा ने कहा कि आंगनबाड़ी से बच्चे स्कूल जाते हैं इसके चलते कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि उनकी नींव मजबूत बनाने में किसी प्रकार की लापरवाही न करें।
इस मौक़े पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, प्रधानाधियापिका कहकंशा खान, असफी किदवाई, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता स्वेतलता श्रीवास्तव, सरोज गुप्ता, सुमन गुप्ता, गुड्डी गुप्ता, प्रमिला श्रीवास्तव, अजीत यादव, सुरज यादव, मतीन अंसारी सहित भारी संख्या मे बच्चो के अभिभावक मौजूद रहे।

Don`t copy text!