खेत पर गेहूं थ्रेसिंग के लिए गया था पूरा परिवार घर पर रह गई थी अकेली नाबालिक युवती घर में रखे 35000 रुपए लेकर प्रेमी के साथ हुई फरार
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं । थाना कुंवर गांव क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में पूरा परिवार खेत पर रात के समय गेहूं थ्रेसिग के लिए गया था पूरा परिवार सिर्फ 16 वर्षीय नाबालिक पुत्री घर पर रह गई थी परिजन जब रात को 2:00 बजे के लगभग घर पहुंचे तो पता चला ग्राम के ही दो भाई व उसकी मां मेरी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गए है तथा मेरी पुत्री घर में रखें 35000 रुपए की नगदी भी साथ ले गई है पीड़ित ने ग्राम के ही दो सगे भाइयों तथा मां के विरुद्ध मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज युवती की तलाश प्रारंभ कर दी है l
पीड़ित पिता ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर संतोष, बंटी पुत्रगण भूपेंद्र त्रिवेणी पत्नी भूपेंद्र के विरुद्ध मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है l
*मुकीम अहमद अंसारी बदायूं*

