नौकरी दिलाने के बहाने विवाहित पुत्री एवं अबोध धेबती धोखाधड़ी से भगा ले गया पिता ने तीन आरोपियों के विरुद्ध मामले की कराई नामजद रिपोर्ट दर्ज
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। थाना सिविल लाइंस पिता के घर डेढ़ वर्षीय धेबती के साथ रह रही विवाहित पुत्री को तीन लोग नौकरी दिलाने के बहाने बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए मामले की तीन आरोपियों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है l
साथ ही आरोपियों पर विवाहित पुत्री तथा उसकी अबोध डेढ़ वर्षीय पुत्री के साथ किसी बड़ी अनहोनी आशंका व्यक्त करते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की है पत्र में पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी एक लंबे समय से पुत्री को बहला फुसला रहे थे मौका मिलते ही आरोपी देवेंद्र उर्फ रचित पुत्र सुभाष सिंह ग्राम सरोरी चौकी बग्रेन जनपद बदायूं दिनेश सिंह पुत्र मुनेश सिंह नगरिया निकट आंवला जनपद बरेली तथा अमन पुत्र ना मालूम निवासी बुद्ध विहार थाना सिविल लाइंस जनपद बदायूं के विरुद्ध धारा 366 मैं अपराध पंजीकृत कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है l
*मुकीम अहमद अंसारी बदायूं*

