बाराबंकी 26 अप्रैल इस वर्ष हज 2024 की यात्रा पर जनपद बाराबंकी से जाने वाले हज यात्रियों की ट्रेनिंग एवं टीकाकरण (क्वाड्रीवेलेन्ट, मेनिंगोकॉकल, मैनिजाईटिस व सीजनल इन्फ्लूएन्जा वैक्सिन का टीकाकरण) कार्यक्रम दिनांक 29 अप्रैल 2024 को नगर पालिका परिषद हॉल / परिसर, निकट छाया चौराहा बाराबंकी में प्रातः 09:00 बजे आयोजित किया गया है, जिसमें हज ट्रेनर्स द्वारा हज यात्रियों को हज यात्रा से सम्बन्धित ट्रेनिंग दी जाएगी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बाराबंकी द्वारा गठित पुरुष/महिला डॉक्टर्स की टीम द्वारा हज यात्रा पर जाने वाले समस्त हज यात्रियों को क्वाड्रीवेलेन्ट, मेनिंगोकॉकल, मैनिजाईटिस व सीजनल इन्फ्लूएन्जा मैक्सिन का टीकाकरण किया जाएगा और ओरल पोलियो ड्रॉप पिलाया जाएगा। यह जानकारी ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने दी है।
ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने कहा कि जनपद बाराबंकी से हज यात्रा 2024 पर जाने वाले समस्त हज यात्रियों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 29.04.2024 को आयोजित हज प्रशिक्षण / टीकाकरण कार्यक्रम में अपने साथ सभी आवश्यक पेपर (पासपोर्ट, आवेदन फार्म, 02 पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, ब्लड ग्रुप जांच रिपोर्ट एवं कोविड सार्टिफिकेट) अवश्य लायें। किसी भी असुविधा अथवा जानकारी के लिये मो० राशिद 9956783535, मो० इरफान हाजी 7905235377 मो० महमूद 8795943063, हाजी अयाज अहमद 9918100573 एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय 315, विकास भवन, बाराबंकी दूरभाष – 05248 297687 से सम्पर्क करें।

