सहायक विकास अधिकारी ने पोलिंग बूथों का जायजा लिया तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। शनिवार को सहायक विकास अधिकारी आई एस बी मदनगपाल कनौजिया एडीओ एम आई अरुण कुमार व्यास के साथ ग्राम पंचायत बड़ागांव एव दादरा के पोलिंग बूथों का जायजा लिया तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।
अधिकारियो ने ग्राम पंचायत बड़ागांव के प्राथमिक विद्यालय प्रथम व द्वितीय मे बने पोलिंग बूथों पर पेयजल, रैम्प, बिजली, टॉयलेट एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साफ-सफाई व मतदान के दिन छाया की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए हैं। विद्यालय मे साफ सफाई का निर्देश देते हुए मौक़े पर ही सफाईकर्मी लज्जावती से प्रतिदिन सफाई करने के निर्देश दिये। इसके पश्चात ग्राम पंचायत दादरा के बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया । इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, पंचायत सचिव जैसराम्, उत्तम कुमार वर्मा, रोजगार सेवक विनोद कुमार राव आदि लोग मौजूद रहे।

