जयपुर पुलिस ने गुंडा एक्ट तहत 10 लोगों को क्या जिला बदर।

शमीम अंसारी बाराबंकी

जैदपुर बाराबंकी।पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में गुण्डा व अभ्यस्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है एवं गुण्डा एवं अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर जिला मजिस्ट्रेट, बाराबंकी द्वारा पारित जिला बदर आदेश के क्रम में कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना जैदपुर पुलिस द्वारा अभियुक्तगण 1.अशोक पुत्र कामता प्रसाद 2. दशरथ पुत्र स्व0 छोटेलाल 3. पुरुषोत्तम पुत्र शिवराज 4. लवलेश पुत्र भारतलाल 5. कुशमेश पुत्र भारतलाल 6. धर्मेश उर्फ प्रधान पुत्र भारतलाल 7. भुल्लू उर्फ कन्हैया पुत्र भारतलाल 8. सरवन कुमार उर्फ पुतरी पुत्र रामनरेश 9. रामकुमार पुत्र रामनरेश निवासीगण टेरा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को क्रमशः वाद सं0 2852,2849,2848,2850,2851,2845,2853,2847,2846/2022 (थाना जैदपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-76/2020 धारा 147/148/149/302/307/352/504/34 भादवि के उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम) 10. राकेश वर्मा पुत्र कामता प्रसाद निवासी टेरा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को वाद सं0 3945/2022 (थाना जैदपुर पर पंजीकृत 1.मु0अ0सं0 52/2020 धारा 323/504/506 भादवि व 2. मु0अ0सं0 76/2020 धारा 147/148/149/302/307/352/504/34 भादवि के उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम) में जिला मजिस्ट्रेट बाराबंकी द्वारा जनपद से 06 माह के लिए जिलाबदर का आदेश पारित किया गया था। आज दिनांक 27.04.2024 को थाना जैदपुर पुलिस द्वारा जिला बदर का नोटिस तामील कर मुनादी कराई गई।

Don`t copy text!