09 किलो ग्राम अवैध पोस्ता छिलका के साथ तस्कर गिरफ्तार

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों पर चलाये जा रहा अभियान के क्रम मे सफदरगंज पुलिस ने दो तस्करो को गिरफ्तार 09 किलो ग्राम अवैध पोस्ता छिलका व एक अदद वाहन बरामद किया।
प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह की अगुवाई मे पुलिस ने इरशाद नगर मोड पास से गिरफ्तार किया गया मो0 फिरोज पुत्र मो0 हलीम ओमप्रकाश रावत पुत्र उदल रावत निवासी ग्राम महादीनपुरवा मजरे ढेरिया थाना कोठी जनपद बारावंकी व सुशील वर्मा पुत्र शिवबहादुर वर्मा निवासी ग्राम रहिमापुर थाना टिकैतनगर जनपद बारावंकी को गिरफ्तार कर कब्जे से एक अदद बोरी में कुल 09 किलो ग्राम अवैध पोस्ता छिलका व एक अदद मोटर साइकिल हीरो डीलक्स यू0 पी0 42 ए क्यू 9986 बरामद किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध एन डी पी एस एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Don`t copy text!