पुत्री को प्यार के जाल में फंसा कर भगा ले गया परिजनों की घेराबंदी के चलते प्रेमी प्रेमिका को छोड़कर हुआ रफू चक्कर

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं / थाना मूसा झाग क्षेत्र के अंतर्गत एक ग्राम से एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को बहला फूसला कर भगा ले गया परिजनों को जैसे ही जानकारी मिली उन्होंने घेराबंदी करते हुए उपरोक्त युवक उसके परिजनों पर दवाब बना दिया जिसके चलते प्रेमी प्रेमिका को 24 घंटे के अंदर थाना उझानी नगर क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गया युवती की सूचना पर पहुंचा भाई युवती को थाना कोतवाली लेकर पहुंचा जहां पुलिस ने युवती को चिकित्सीय परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया तथा आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी l

जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी युवती को कोर मानिकपूर निवासी अजय पुत्र विल्सन प्रेम प्रसंग के चलते भगा ले गया जब युवती के परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने युवक के परिजनों पर जहां भारी दबाब बना दिया वहीं घेराबंदी करके उपरोक्त आरोपी युवक अजय को भी घेर लिया परंतु अजय उपरोक्त युवती को उझानी कस्बा में छोड़कर भाग गया युवती ने मामले की जानकारी अपने भाई को दी भाई तत्काल मौके पर पहुंच गया तथा युवती को लेकर थाना कोतवाली पहुंचा जहां पुलिस ने युवती को चिकित्सीय परीक्षण हेतु जिला महिला चिकित्सालय भेज दिया युवती की माता ने मामले की आरोपी के विरुद्ध घटना की धारा 363 366 में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है मामले की जांच उप निरीक्षक राजीव कुमार को सौंपी गई है l

Don`t copy text!