विकास खण्ड मसौली के दादरा जलाल पुर पशुचिकित्सालय से चिकित्सक डा0 दीपिका काफी समय से नदारद जनता परेशान

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी । यमराज बने पशुचिकित्सा अधिकारी कौन बचाएगा बेजुबानों की जान लखनऊ अयोध्या राजमार्ग पर बने विकास खण्ड मसौली के दादरा जलाल पुर पशुचिकित्सालय से चिकित्सक डा0 दीपिका काफी समय से नदारद होकर अनक्वालीफाइड मजदूरों से सेंटर पर रखकर चिकित्सा करवा रहीं हैं जबकि इनके कार्यक्षेत्र में गौशाला सरांय का स्थान प्यारे पुर सरेंया आता है और दर्जनों गांवों के टीकाकरण कृत्रिम गर्भाधान का उत्तरदायित्व डा साहिबा का है और इनके सहयोग में ग्राम प्रधान लेखपाल पंचायत सचिव ग्राम विकास अधिकारी तक हैं संवाददाता ने जब चिकित्सालय की जांच की तो पता चला कि डा0 के पति पशुचिकित्सा संघ के डा सुधीर अध्यक्ष हैं। इससे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जैसे कठोर शासन में भाजपा को ठेंगा दिखा रहे हैं किसानो के कीमती पशु अप्रशिक्षित इनके गुर्गों की भेंट चढ रहे इतना ही नहीं इनके कार्यक्षेत्र में आने वाली गौशाला ओं में अतिरिक्त आय कमाने के लिए सरकार ने उपले बनाने वर्मी कम्पोस्ट बनाने अगरबत्ती बनाने के उपकरण मशीने उपलब्ध करायी सब धूल फांक रहे इस क्षेत्र के किसानों की शिकायतें मिलने पर जब संवाददाता पहुंचा तो डाक्टर कुर्सी पर नदारद थे और आवागमन बोर्ड पर देखा तो अनुपस्थिति का कारण भी अंकित नहीं था वहाँ पर उपस्थित लोगों से जब पूछा गया कि अस्पताल किसने खोला डा का मोबाईल नं क्या है बीमार पशुओं का कौन इलाज करता है सभी ने बताने से इन्कार कर दिया।

Don`t copy text!