इंडिया गठबंधन 300 के पार सीटे लाकर केंद्र में सरकार बनाने जा रहा है , हाजी अरशद पूर्व विधायक
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान। बदायूं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जौनपुर के पूर्व विधायक हाजी अरशद खान ने कहा कि देश का संविधान बचाना है तो भाजपा को हटाना है इस बार जनता ने तय कर लिया है कि भाजपा सरकार को चुनाव में उखाड़ फेंकेंगे और इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएंगे प्रेस वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि देश का नौजवान परेशान है उसे रोजगार नहीं है किसानों की फसलों का उचित दाम नहीं मिल रहा है मौजूदा सरकार में हर वर्ग परेशान है 10 सालों में भाजपा ने देश की जनता के लिए कुछ नहीं दिया महंगाई के चलते जनता में हाहाकार मचा हुआ है डेमोक्रेसी को बचाना है संविधान को बचाना है तो भाजपा को हटाना होगा इस बार 400 के पार का डंडोरा पीटने वाली भाजपा 200 तक भी नहीं पहुंच पाएगी
पूर्व विधायक हाजी अरशद खान ने कहा कि बसपा का कोई वजूद नहीं है दलितों का भी समाजवादी प्रत्याशी को भरपूर समर्थन मिल रहा है बदायूं लोकसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी आदित्य यादव की लंबी जीत होगी सहसवान विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन से ज्यादा गांव में जनसंपर्क किया।
*मुकीम अहमद अंसारी बदायूं*

