चेयरमैन अंशू ने वितरित किया मास्क

मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

बाराबंकी। शुक्रवार को नगर पंचायत बंकी चेयरमैन अंशू सिंह व प्रतिनिधि श्याम सिंह द्वारा कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थिति के दृष्टिगत नगर पंचायत बंकी के कई वार्डों में साफ सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसी क्रम में उपस्थित लोगों को मास्क वितरण भी किया तथा वार्डों में लगे सफाई कर्मचारियों को इन परिस्थितियों में कार्य करने हेतु प्रोत्साहन स्वरुप माला पहनाकर स्वागत भी किया। इस अवसर पर सभासद व कर्मचारी उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

Don`t copy text!