चोरी का मुकदमा दर्ज न किये जाने से आहित पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को दी तहरीर

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। एक पखवाड़ा पूर्व सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चैला मे करीब दो लाख की नगदी सहित जेवरात की हुई चोरी का मुकदमा दर्ज न किये जाने से आहित पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर न्याय की गुहार लगायी है।

ग्राम चैला निवासी अनुज कुमार पुत्र शिवदर्शन ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि 15 दिन पूर्व मे घर करीब दो लाख की नगदी सहित अन्य सामान चोरी हो गया था। 19 अप्रैल को शक के आधार पर सुरज विश्वकर्मा पुत्र तेज बहादुर निवासी बढ़ाईपुरवा विनय उर्फ़ बचान पुत्र रामू निवासी डीहा थाना दरियाबाद  को नामजद करते तहरीर दी थी लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज न होने पर पुलिस अधीक्षक को तहरीर न्याय की गुहार लगायी।

Don`t copy text!