कोरोना से लड़ने के लिये पैसे की कमी नही होने देंगे: राम सिंह चैहान समाज ने अपर जिलाधिकारी को सौंपी सहायता राशि
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश
बाराबंकी। कोविड-19 महामारी को लेकर भारत की जनसंख्या भी अब सरकार के कंधे से कंधे मिलाकर चल रही है उदाहरण के तौर पर देखा जा रहा है कि बहुत से जनप्रतिनिधि व समाजसेवी सरकार के राहत कोष में धनराशि डालकर सरकार की मदद करते हुए एक ऐसी मिसाल जिले के चैहान समाज ने अपर जिला अधिकारी संदीप गुप्ता को 11000 रुपये की चेक देकर पेश की है। इस दौरान चैहान समाज के नेता राम सिंह चैहान ने कहा कि प्रधानमंत्री केयर फंड में 11000 रुपये की धनराशि चैहान समाज की तरफ से दी गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही आगे और भी फंडिंग करने का काम किया जाएगा ताकि कोरोना वायरस से लड़ने के लिये धनराशि आड़े ना आये। तुलसी राम चैहान ने कहा कि देश महामारी से जूझ रहा है ऐसी स्थित में चैहान समाज देश के साथ है। उन्होंने कहा कि चैहान समाज ने बाराबंकी के अपर जिला अधिकारी संदीप गुप्ता को एक छोटी सी धनराशि देखकर देश की मदद करने का काम किया है। इस दौरान चैहान समाज के जिला अध्यक्ष राम सिंह चैहान, जिला महासचिव तुलसीराम चैहान, मुन्ना सिंह चैहान, रामसूरत चैहान, रूपचंद चैहान, चंद्रेश चैहान, रंजीत चैहान, अरविंद चैहान समेत अन्य चैहान समाज के लोग मौजूद रहे।
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

