लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान सभी नागरिकों का परम कर्तव्य है

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान सभी नागरिकों का परम कर्तव्य है। उक्त विचार तहसील परिसर में आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने व्यक्त किए।

शनिवार को तहसील परिसर में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया। तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने 7 मई को सभी से मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने सबसे पहले करें मतदान, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो जैसे नारे लगाए। इस अवसर पर एसडीएम के स्टीनो जहीर आलम, कुलदीप पाराशरी, राजेश भारद्वाज, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सक्सेना, बंटी, विनीत, सुंदरलाल, स्कूली बच्चें राम, प्रिंस, जिगर, अंकित, नमो, अक्षत, शिवांश, युवराज, फ़राज़, सूर्यांश, अयांश, अरूच, ओजस्वा, शालिनी उपाध्याय, नंदिनी, दीपक आदि उपस्थित रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी बदायूं*

Don`t copy text!