मसौली बाराबंकी। शुक्रवार की देर शाम गोण्डा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित किन्हौली मोड के निकट हुई ई रिक्सा एव पिकप की टक्कर मे घायल एक युवक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी वही गंभीर रूप से घायल रिक्शा चालक का जिला अस्पताल मे इलाज चल रहा है ।
मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम किन्हौली निवासी ई रिक्शा चालक
पृथ्वी पुत्र ननकऊ अपने एक अन्य साथी 23 वर्षीय हरिपाल पुत्र बाबू के साथ शुक्रवार की देर शाम रिक्शे से घर वापस जा रहे थे कि गांव के मोड के निकट बाराबंकी की ओर से तेज रफ्तार मे आ रही पिकप नंबर यूपी 32 आर एन 0578 ने जोरदार टक्कर मार दी जिसकी चपेट में आने से रिक्शा मे सवार दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिनको सीएचसी बड़ागांव में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिसमे इलाज के दौरान हरिपाल की मृत्यु हो गयी। तथा रिक्शा चालक का इलाज चल रहा हैं ।
Related Posts

