वितरक द्वारा आपको सिलेंडर आपके घर पहुंचाया जाएगा: अग्निहोत्री प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत उज्जवला लाभार्थियों के लिए निशुल्क योजना
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
बाराबंकी। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत उज्जवला लाभार्थियों के लिए निशुल्क योजना। वितरक द्वारा आपको सिलेंडर आपके घर पहुंचाया जाएगा। यह सूचना जिला नोडल अधिकारी बाराबंकी, ईशान अग्निहोत्री द्वारा उज्जवला लाभार्थियों हेतु जारी की जारही है। इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा उज्जवला ग्राहकों के लिए खुशखबरी। पूरे देश में इस समय लाक डाउन के समय पैसे ना होने पर भी आपके घर में गैस का सिलेंडर पहुंचे। इसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। इस विषय में आपको सूचित करना है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत आपके खाते में निर्धारित धनराशि सरकार द्वारा भेजी जा चुकी है ,और इसकी सूचना हमें लगातार आपके बैंक द्वारा भी प्राप्त हो रही है। आपको सरकार द्वारा यह धनराशि इसलिए भेजी गई है ताकि आप उज्ज्वला योजना के तहत अपने रसोई गैस का सिलेंडर ले सकें। इसलिए कृपया ध्यान दें कि यदि आप अप्रैल महीने में एडवांस की धनराशि का प्रयोग करके अपना पहला सिलेंडर रिफिल ले लेते हैं तो ही आपके खाते में मई महीने का एडवांस भेजा जा सकेगा । जिससे आप इसके अगले महीने का भी सिलेंडर ले सकें। यही क्रम इसके अगले महीने अर्थात जून तक चलेगा जिससे जून महीने में आपके खाते में आई धनराशि से आप तीसरा सिलेंडर भी ले सकेंगे। यह योजना फिलहाल 1 अप्रैल से बारी-बारी से 30 जून 2020 तक चलेगी, जिसके अंतर्गत कुल 3 सिलेंडर प्राप्त किए जा सकते हैं। रिफिल की बुकिंग आईवीआरएस या पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से करें। इस योजना का लाभ लेने के लिए धान दें कि सिलेंडर प्राप्त होने यानी रिफिल डिलीवरी की बुकिंग की जा सकेगी, एवं एक कैलेंडर माह में एक ही सिलेंडर उपलब्ध होगा। सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि बैंक में धनराशि आने के बाद तुरंत सिलेंडर बुक करें। बैंक में सिलेंडर खरीदने हेतु धनराशि एवं खाली सिलेंडर अपने घर पर तैयार रखे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

