हैदरगढ पुलिस ने दो जुअंारियो को किया गिरफ्तार

सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

बाराबंकी। कोरोना वायरस ने पुरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। लाक डाउन में लोग अपने घरो में कैद होकर रहे गये है लेकिन अभी भी कुछ ऐसे लोग है की अपनी हरकतों से बाज नही रहे है। हैदरगढ मे सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए पुलिस ने रंगे हाथो 02 जुआरियों को किया गिरफ्तार, इन लोगों के कब्जे से ताश पत्ते कुल 1260 रूपये बरामद किया है। हैदरगढ कोतवाली प्रभारी निरक्षक धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी ने बताया की हमारे खास मुखबिर की सूचना पर कस्बे के काशीराम कालोनी महादेव मन्दिर के पास कुछ लोग खुलेआम जुआ खेला जा रहा है। इस पर हमने उप निरक्षक वेद प्रकाश शर्मा सिपाही राजेश कुमार मोर्या, काशीनाथ सरोज, किशन यादव को मौके पर भेजा तो जुआ खेल रहे इसी कालोनी के रहने वाले पवन साहू मोहल्ला घोसियाना वार्ड के रहने वाले कलीम को धरदबौचा। पुलिस टीम ने इनके पास से ताश पत्ते के अलावा 1246 रुपये बरामद किया है। पुलिस ने जुअंारियो के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया है।

सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

Don`t copy text!