भाजपा सरकार को किसानों से कोई हमदर्दी नहीं रही

मुकीम अहमद अंसारी बदायूं

सहसवान। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष रमाशंकर ने कहा कि भाजपा सरकार को किसानों से कोई हमदर्दी नहीं है किसान वर्ग अपनी समस्याओं को लेकर दिल्ली में धरने पर दर्शन कर रहा है लेकिन उसकी आवाज को सुना नहीं जा रहा है
नगर के मोहल्ला शाहबाजपुर में किसान यूनियन के नगर अध्यक्ष शबाब बरकाती के आवास पर मीटिंग को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज को अगर नहीं सुना गया तो किसान वर्ग आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है
उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर भी जोड़ दिया इस मौके पर भारती किसान यूनियन के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे मीटिंग से पूर्व में जिला अध्यक्ष रामाशंकर का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

मुकीम अहमद अंसारी बदायूं

Don`t copy text!