युवक की शिकायत करने गए युवती के परिजनों को आरोपी युवक के परिजनों ने की गाली गलौज मारपीट जान से मार देने की दी धमकी
बदायूं । तड़के सुबह जंगल के लिए शौच करने जा रही नाबालिग युवती को अकेला पाकर एक युवक ने की छेड़छाड़ शोर मचाने पर ग्राम से पहुंचे लोगों को देखकर आरोपी जंगल में भाग गया युवती के परिजन जब आरोपी की शिकायत करने उसके घर गए तो उसके दो भाइयों ने गाली गलौज मारपीट करते हुए जान से मार देने की दी धमकी जिस पर पीड़िता के पिता ने तीनों भाइयों के विरुद्ध मामले की छेड़छाड़ गाली गलौज मारपीट तथा जान से मार देने की धमकी की नामजद रिपोर्ट दर्ज थाना बिनावर में दर्ज कराई है ।
थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी पीड़िता के पिता ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया उसकी 13 वर्षीय नाबालिक पुत्री सुबह 5:30 बजे के लगभग जंगल में अकेली शौच के लिए जा रही थी तभी रास्ते में खड़े अजय पाल पुत्र मनोहर ने अकेला समझकर उससे छेड़छाड़ प्रारंभ कर दी उसने जब शोर मचाया तो काफी लोग गांव से मौके पर पहुंच गए तब तक आरोपी अजय पाल जंगल की तरफ भाग गया मामले की शिकायत करने के लिए मेरा परिवार आरोपी के घर पहुंचे तो आरोपी के भाई जानकी आकाश पुत्रगण मनोहर ने हमारे साथ गाली-गलौज मारपीट करने के साथ ही जान से मार देने की धमकी दी पीड़िता पिता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी अजय पाल, जानकी, आकाश पुत्रगण मनोहर के विरुद्ध धारा 354 ,323, 504, 506 मैं नामजद रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है ।
मुकीम अहमद अंसारी बदायूं

