योगी आदित्यनाथ की जनसभा में लाखों का उमड़ा जन सैलाब

राम विरोध और राम मंदिर निर्माण को बेकार बता कर सपा कांर्ग्रेस ने हिंदुओं की आस्था से किया खिलवाड़ – आदित्यनाथ

हैदरगढ़-बाराबंकी।
भाजपा प्रत्याशी राजरानी रावत के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने हैदरगढ़ पहुंचे। जहां पर लाखों की जनता का जन सैलाब उमड़ा था । सीएमयोगी आदित्यनाथ विपक्ष पर जमकर बरसे। सीएम योगी ने कहा कि प्रभु श्रीराम की इच्छा है कि उनका भक्त देश का प्रधानमंत्री बने। सीएम योगी कहा कि पहले तीन चरणों में भाजपा की लहर चल रही थी अब चौथे चरणसे भाजपा की सुनामी आएगी।
हैदरगढ़ के ग्राम्यांचल महाविद्यालय में आयोजित चुनावी जनसभा में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जोरदार प्रहार करते हुए सीएम ने कहा, ये लोग राम मंदिर का विरोध करते हैं। यह लोग राम मंदिर के निर्माण को बेकार कहते हैं। इन दोनों पार्टियों ने हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ कियाहै। यह लोग आतंकवादियों पर कायम। मुकदमों को वापस लेते थे। सीएमयोगी ने कहा कि मोदी सरकार ने गांव गरीब किसान महिला नौजवान सभी को समान रूप से देखा है।
सीएम योगी ने जहाँ विपक्ष पर जोरदार हमला बोला वही भाजपा सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनाई।उंन्होने कहा, कि एक तरफ जहां भाजपा की मोदी सरकार का 10 सालों का विकास है तो दूसरी ओर सपा और कांग्रेस की घोटाले की सरकार है। सपा और कांग्रेस के कारनामे जग जाहिर है। इन्होंने घोटाले में कीर्तिमान स्थापित किया है। जबकि भाजपा सरकार देश को सम्मान दिलाने का काम कर रही है ।
सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या की तरह ही बाराबंकी में महादेवा का भी विकास होगा। हमने राज्य मंत्री सतीशचंद्र शर्मा को इसी कार्य में लगाया हुआहै। अपने आराध्य देव और महापुरुर्षों को सम्मान देना बीजेपी का काम है।कांग्रेस और सपा कभी गरीबों के साथ नहीं रही। हमेशा माफिया और आतंकवादियों के साथ रही है। जबहाल ही में एक माफिया मर गया तो सपा और कांग्रेस के बड़े नेता उनके घर मातम मनाने पहुंच गए। अब गुंडे और माफिया थर थर कापते है। जिन
लोगों ने जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ किया है और विकास से वंचित कियाहै। यह चुनाव उनको जवाब देने का सबसे अच्छा समय है। उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से भाजपा प्रत्याशी राजरानी रावत को भारी मतों से जिताने की अपील करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन प्रत्याशी की जमानत जब्त करवा दें। जनता से पूछा तो जनसभा में मौजूद लोगों ने जोरदार हुंकार के साथ हां कर दिया।

Don`t copy text!