सहसवान। नगर के मोहल्ला सैफुल्लागंज जहां एक महिला द्वारा शिकायती पत्र 8 दिन पहले थाना कोतवाली में दिया गया जिसमें महिला द्वारा अपने पति द्वारा उसे रोज पीटा जाता है और प्रताड़ित करने का था जिसमें कल उसके पति द्वारा हद ही कर दी गई।
जिसके द्वारा प्रार्थिनी के सारे बर्तनों को घर से बाहर फेंक दिया और उसे भी घर से निकाल दिया और उसके कपड़ों में रात्रि 8:00 बजे लगभग आग लगा दी जिसकी शिकायत प्रार्थिनी द्वारा कोतवाली में की गई जिस पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई और उसे रात भर घर के बाहर भटकना पड़ा और खुले आसमान के नीचे रहना पड़ा दर-दर भटकने को मजबूर कर दिया पुलिस ने उसकी एक न सुनी मजबूर होकर आज सुबह फिर से प्रार्थिनी प्रार्थना पत्र लेकर गई जिस पर पुलिस ने उसे डांटना फटकारना शुरू कर दिया और थाने से भगा दिया इससे परेशान होकर प्रार्थिनी ने एक प्रार्थना पत्र क्षेत्राधिकारी को दिया जिसमें उनके द्वारा थाना प्रभारी को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए अव देखना होगा कि आगे थाना प्रभारी द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है।
मुकीम अहमद अंसारी बदायूं

