बिसौली। डिवाई से दवा लेने आए व्यक्ति की तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई।
नगर के मयूर वार के सामने डिवाई के रहने वाले प्रीतम मदनजुड़ी गांव मे दवा लेने के लिए आए हुए थे वही मदनजुड़ी गांव से दवा लेने के बाद पैदल बिसौली नगर में आ रहे थे तभी मयूर वार के सामने एक गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी वहीं उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। गाड़ी टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर टक्कर मारने वाली गाड़ी की तलाश कर रही है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।
मुकीम अहमद अंसारी बदायूं

