बाबा पब्लिक स्कूल में ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिविर में कुकिंग क्लास के विभिन्न प्रकार बच्चों ने बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजन एवं शेक बनाए

मुकीम अहमद अंसारी बदायूं

बिसौली। श्री देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत कुकिंग क्लास विभिन्न प्रकार के व्यंजन, शेक एवं जलजीरा आदि बनाने के प्रशिक्षण में शिक्षिका स्वाति अग्रवाल एवं सौम्या के मार्गदर्शन में बच्चों ने बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजन एवं शेक बनाये। प्रशिक्षक श्वेता, रीता व निशांत आदि की उपस्थिति में शुद्धता एवं स्वच्छता से सारे पेय पदार्थ तैयार किये गए। बच्चों ने एक कुशल शेफ की भांति एप्रिन कैप एवं गलब्ज पहन कर सभी को शेक एवं जलजीरा वितरित किया। समर कैम्प इंचार्ज शारदा बवेजा ने सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं एवं छात्र छत्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें अपनी रूचि के अनुसार कार्य करने की सलाह दी। विद्यालय के निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्या मीनू एल बत्रा ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके द्वारा बनाये गए स्वादिष्ट व्यंजनों एवं पेय पदार्थों की प्रशंसा की।प्रशिक्षण में आदर्श, अनंत, अथर्व, गौरी, कार्तिकेय, लक्ष्य, निकेत, शाज़िया, मारिया, अदिति, सलोनी, सना, विश्वास आदि छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कविता कथूरिया, निशांत, आयुष, मयंक, शुभम, प्रियेश, संजय, सागर गुप्ता, गायत्री, पूजा, शालिनी, शिल्पी, सौम्या, मोहिनी, मेघा इत्यादि शिक्षक/शिक्षिकाए उपस्थित रहे।

मुकीम अहमद अंसारी बदायूं

Don`t copy text!