बाजार विल्सन गंज में जाम का झाम दुकानदारों एवं राहगीरों को भारी दिक्कत

मुकीम अहमद अंसारी बदायूं

ई-रिक्शा से रोज लगता है बाजार में जाम

सहसवान। नगर के बाजार विल्सन गंज में हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे राहगीरों एवं दुकानदारों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है मुख्य चौराहे पर तो लोगों का गुजरना भी दूबर हो गया है ई-रिक्शा से हर समय जाम जैसी स्थिति बनी रहती है वही अतिक्रमण भी काफी बढ़ चुका है पूर्व में अतिक्रमण और जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया था उसके बाद फिर जाम जैसी स्थिति बन गई है बाइक सवार भी जगह-जगह बाइक खड़ी कर देते हैं जिससे और जाम बढ़ जाता है फारूकी समाज के राष्ट्रीय महासचिव जावेद फारूकी ने कहा सड़कों में गहरे गहरे गड्ढे हैं मैन बाजार में ई-रिक्शा इतना बढ़ गया है कि आवागमन में लोगों को भारी दिक्कत होती है
कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रमेश चंद्र महेश्वरी ने कहा कि नगर में जाम होने से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कत उठानी पड़ रही है ई रिक्शा चालक जहां चाहते हैं वहां पर ई रिक्शा खड़ा कर देते हैं जिससे और जाम लगता है।

मुकीम अहमद अंसारी बदायूं

Don`t copy text!