ताइक्वांडो खिलाड़ियों का किया गया सम्मान

बाराबंकी: जवाहरलाल नेहरू युवा केंद्र लखनऊ द्वारा लखनऊ आयोजित दो दिवसीय अंतरजनपदीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विद्या ताइक्वांडो एकेडमी बाराबंकी के खिलाड़ियों ने भाग ले कर जिले व एकेडमी का नाम रोशन किया प्रतिभागी ताइक्वांडो खिलाड़ियों का नगर के देवा रोड़ पर दुर्गापुरी पार्क में ताइक्वांडो एसोशियेशन आफ बाराबंकी के पदाधिकारियों ने उत्साहवर्धन करते हुए खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर मैडल प्रदान किये प्रतियोगिता में युवराज सिंह, मानसी सिंह मोहम्मद शाहान ने गोल्ड मेडल, राज सिंह, ब्रॉन्ज मेडल, अनमोल यादव, वैदांशी यादव, सूरज वर्मा ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर बाराबंकी का नाम रोशन किया
इस अवसर पर एसोशियेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज विद्रोही ने कहा कि बाराबंकी के ताइक्वांडो खिलाड़ियों में एक अलग ही ऊर्जा है विद्या ताइक्वांडो अकादमी अच्छे से अच्छे खिलाड़ियों को तैयार कर रही है जो अच्छे संकेत है साथ ही एसोशियेशन भी निरंतर खिलाड़ियों का हौसला अफजाई कर रही है आने वाले समय बाराबंकी के ताइक्वांडो खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनपद का चर्चा में लायेंगे ऐसा हमारा विश्वास है
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि किसान नेता बलराम यादव ने कहाकि आत्मा रक्षा की इस कला व खेल का प्रशिक्षण लेकर हम अपनी और समाज की असामाजिक तत्वों से सुरक्षा करते हुए अपनी शारीरिक फिटनेस को दुरुस्त कर सकते है आने वाले समय में ताइक्वांडो खिलाड़ियों के लिए बहुत से सुअवसर मिलेंगे जिससे खिलाड़ियों को सम्मान के साथ बहुत कुछ प्राप्त होगा
कार्यक्रम का संचालन एसोशियेशन के महासचिव व कोच मोहम्मद राकिब ने किया
इस अवसर पर मो. आमिर, अरुण सिंह यादव, आशु यादव जी, विद्या ताइक्वांडो एकेडमी की कोच प्राची यादव समेत ताइक्वांडो खिलाड़ी व उनके अभिभावक उपस्थित थे।

Don`t copy text!