बदायूं के उझानी नगर में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही विभाग द्वारा ऐसे स्थानौ पर बिजली के कनेक्शन दे दिए गए हैं जहां दूर-दूर तक कोई भी बिजली का खंबा नजर नहीं आता है टाउन नंबर 1 में दीवारों के सहारे लाइन जाति नजर आती हैं 200 मीटर से लेकर 300 मीटर तक बिजली का कोई खंबा न होने से यहां कभी भी कोई हादसा हो सकता है टाउन नंबर 1 पर तैनात जे. ई. द्वारा बिना खंबो के ही कनेक्शन कर दिए गए लोगों का कहना है कि विभाग के नियम अनुसार 40 मीटर तक बिजली का कनेक्शन दिया जा सकता है और यहां तो 200 से 300 मीटर की दूरी तक बिना खंबो के कनेक्शन दे दिए गए हैं जिससे बिजली विभाग के नियमों का उलहंगन किया गया है।
विद्युत विभाग के अधिकारियों की खुली मनमानी नजर आती है।
मुकीम अहमद अंसारी बदायूं

