बदायूं । अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले सभी लोग मालवीय आवास गृह बदायूँ पर एकत्र हुए । सर्व प्रथम मंडल अध्यक्ष मोर श्री गुप्ता के पति मुकेश कुमार गुप्ता के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का शोक (मौन व्रत धारण )प्रकट किया गया ।उसके बाद सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने एक स्वर में कहा । कि इस भीषण गर्मी को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों में भी 3 से 6 वर्ष के बच्चों की छुट्टी होनी चाहिए । जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि जनपद मऊ , फिरोजाबाद ,सोनभद्र , अमरोहा आदि जनपदों में आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों की छुट्टी जिला अधिकारी महोदय के अनुमोदन से की गई है ।तथा जनपद बदायूं में भी बच्चों की छुट्टी की जाए । प्राथमिक विद्यालय में 6 वर्ष से 14 वर्ष के बच्चे आते हैं । जबकि आंगनबाड़ी केंद्र पर 3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चे आते हैं । जिन्हें लू लगने अथवा बीमार होने की संभावना ज्यादा रहती है । छोटे बच्चों का अवकाश शीघ्र घोषित किया जाए । आंगनबाड़ी कार्यकत्री अपना कार्य जैसे राशन वितरण ,टीकाकरण , पोषण ट्रैकर एवं वजन आदि का कार्य समय समय पर करती रहेंगी । इस मौके पर शोभा वर्मा ,प्रवेश कुमारी चौहान ,निशा सक्सेना , सोमवती , सीता देवी ,प्रेमवती , जुबाबुल , गीता देवी , निर्मला देवी , नसरीन , राम कुमारी ,शशि रानी सक्सेना , रेखा रानी , पूजा पुंडीर , क्षमा पांडे , प्रियंका , शशि वाला , वीरावती ,राजेश्वरी ,अंजू ,मीना देवी , मनोज जौहरी , सर्वेश शर्मा , प्रवेश कुमारी चौहान , पुष्पा देवी आदि मौजूद रहीं। इस मौके पर एक ज्ञापन जिला अधिकारी बदायूं के लिए सोपा गया ।
मुकीम अहमद अंसारी बदायूं

