मसौली बाराबंकी। भयंकर गर्मी व तपिश को देखते हुये विद्युत उपभोक्ताओं को तमाम असुविधाओं से बचाने के लिये जैदपुर विघुत वितरण उपकेन्द्र जैदपुर में मेगा कैम्प लगाकर घरेलू कमर्शियल पावर लूम के बकाया बिल जमा कराने के साथ साथ तमाम खराब मीटर भी बदले गये।
जानकारी के मुताबिक एस डीओ संदीप सिंह व जेई शमसुल लका अंसारी के नेतृत्व में दिनांक 24 माई 2024 शुक्रवार को सुबह से ही विद्युत उपकेंद्र जैदपुर पर मेगा कैम्प का आयोजन किया गया।जिसमें घरेलू, कमर्शियल, पावरलूम उपभोक्ताओं के तमाम बिल जमा करने के साथ साथ खराब विद्युत बिलों को सही करने व खराब मीटर को बदलने का कार्य किया गया । इस मौके पर समय पर ड्युटी पर हमेशा काबिज रहने वाले तेज तर्रार एस डी ओ संदीप सिंह ने बताया सभी उपभोक्ता अपना विद्युत बिल समय पर जमा करें।और विद्युत विच्छेदन की अप्रिय कार्यवाही से बचें। किसी प्रकार की कोई भी दिक्कत होने पर तुरन्त जैदपुर उपकेंद्र पर सम्पर्क करें।मेगा कैम्प के आयोजन की सूचना लगातार दो दिनों से क्षेत्र में हमारे कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं को लाउडिस्पीकर से सुचित करने पर आज कैम्प भारी संख्या में लोगों के बकाया बिल जमा हुये है। इस अवसर पर सुपरवाइजर वकार मेंहदी फिरोज रिजवी, सुरेंद्र,मो0 वसी फुरकान आशिफ,इरशाद अंसारी चांद बाबू सहित अन्य कर्मचारी लोग मौजूद थे।
Related Posts

