छेड़छाड़ का विरोध करने पर चाक़ू से जानलेवा हमला,करने वाले अभियुक्त को मसौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

मसौली बाराबंकी। तीन दिन पूर्व कस्बा बांसा मे पड़ोसी की पुत्री से कर छेड़छाड़ का विरोध करने पर चाक़ू से जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त को मसौली पुलिस ने गिरफ्तार कर अभियुक्त की निशानदेही पर चाकू बरामद किया है।
बताते चले कि बीते गुरुवार को कस्बा बांसा मे एक नाबालिग किशोरी परचून की दुकान पर सामान लेने गयी थी तभी बांसा निवासी मो0 जीशान पुत्र हाजीपापा किशोरी से छेड़खानी करने लगा पड़ोसी की नाबालिग पुत्री से छेड़छाड़ देख अफसार ने विरोध किया तो मो0 जिशान ने अफसार पर ताबड़तोड़ चाक़ू से हमलाकर घायल कर दिया। परिजन आनन फानन मे सीएचसी बड़ागांव मे भर्ती कराया हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। किशोरी की माँ की तहरीर पर अभियुक्त जिशान् के विरुद्ध मसौली पुलिस ने मुकदमा कर अभियुक्त की तलाश मे जुटी थी कि प्रभारी निरीक्षक अरुणप्रताप सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि अभियुक्त जिशान राजकीय हाई स्कूल के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्त की निशानदेही पर क़र्बला के पास से चाक़ू बरामद कर अभियुक्त को जेल भेज दिया है ।

Don`t copy text!