परिजनों की गैर मौजूदगी में घर में घुसे लोगों ने युवती को निर्वस्त्र कर नाजुक अंगों से की छेड़छाड़

मुकीम अहमद अंसारी

पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर चार आरोपियों के विरुद्ध मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज

बदायूं। थाना उघैती क्षेत्र के एक ग्राम में चार लोगों ने परिजनों की गैर मौजूदगी में दिनदहाड़े घर में घुसकर अकेली मिली युवती के साथ छेड़छाड़ प्रारंभ कर दी जब उसने विरोध किया तो मारपीट गाली गलौज करते हुए युवती के कपड़े फाड़ कर निर्वस्त्र कर दिया युवती के चीखें चिल्लाने पर आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है घटना से पूरा परिवार भयभीत नजर आ रहा है ।
पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़ित युवती ने बताया कि वह घर में लेटी हुई थी सास ,पति घर से कुछ दूर घेर में गए हुए थे जहां मौका पाकर जगबीर पुत्र राजपाल सिंह रिंकू. अभिलेश ,अमित पुत्रगण ओमपाल अपने घर में घुसकर मेरे साथ छेड़छाड़ प्रारंभ कर दी मैं जब विरोध किया तो उपरोक्त लोगों ने गाली गलौज मारपीट की तथा मेरे शरीर के ऊपर पहने हुए कपड़े फाड़ कर मुझे निर्वस्त्र कर दिया तथा शरीर के नाजुक अंगों से छेड़छाड़ प्रारंभ कर दी मैं चीखी चिल्लाई तो काफी लोग मौके पर पहुंच गए जिन्हें देखकर आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए वीरता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 452 354 खा 506 मैं मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है । तथा युवती को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है।

*मुकीम अहमद अंसारी बदायूं*

Don`t copy text!