पशुओं के लिए चारा न लाने पर नाबालिक पुत्र को पिता ने पिलाई डाँट घर से ई रिक्शा लेकर नाबालिक पुत्र हुआ लापता, पिता ने गुमशुदी कराई दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी बदायूं

बदायूं । घर में मौजूद पिता ने पुत्र से पशुओं के लिए चारा लेने के लिए कहा तो पुत्र ने इनकार कर दिया पिता ने जब लगाई डाँट तो नाबालिक पुत्र घर से ई-रिक्शा लेकर लापता हो गया जब शाम तक पुत्र घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई इधर-उधर उसे तलाश किया परंतु जब बह नहीं मिला तो पिता ने थाना बिसौली में नाबालिक पुत्र के लापता होने की अज्ञात लोगों लोगों द्वारा बहला फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कर दी पुलिस ने मामला दर्ज कर लापता हुए पुत्र की तलाश प्रारंभ कर दी है ।
पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में ग्राम पिंडारा निवासी सीताराम पुत्र झांझन ने बताया कि उसका 13 वर्षीय पुत्र घर पर मौजूद था उसने उसे पशुओं के लिए ई रिक्शा ले जाकर चारा लाने के लिए कहा जिस पर पुत्र ने इनकार कर दिया तो पिता ने उसे डांट पिला दी जिससे नाराज हुआ पुत्र ई रिक्शा लेकर घर से निकल गया देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई परिजनों ने उपरोक्त को कई स्थानों पर तलाश परंतु जब वह नहीं मिला तो पिता ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध उसे बहला फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट थाना बिसौली में दर्ज कर दी नाबालिक पुत्र के लापता होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ हैं।

मुकीम अहमद अंसारी बदायूं

Don`t copy text!