बाराबंकी । क्षेत्र में तीसरे बड़े मंगल पर दर्जनों स्थानों पर हनुमान भक्तों ने पूजा अर्चना कर भंडारों का आयोजन किया इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। क्षेत्र के भिलवल गांव में हाट मार्केट में स्थित हनुमान मंदिर पर प्रधान प्रहलाद शरण जायसवाल की अगुवाई में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया वही मंदिर पर लोगों ने प्रसाद चढ़कर हनुमान जी से अपनीमन्नत मांगी। वहीं देवीपुर ग्राम पंचायत में भाजपा के मंडल महामंत्री चंद्र प्रकाश पांडे द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया प्रसाद ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा नेता सुशील पटेल जिला पंचायत सदस्य राम सेवक रावत ललित वर्मा पहले प्रहलाद शरण जायसवाल आज बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया त्रिवेदीगंज स्थित रिद्धि सिद्धि हॉस्पिटल के संचालक संग्राम सिंह ने भी बजरंगबली के विशाल भंडारे का आयोजन किया जिसमें चोला चावल बूंदी का भंडारे में वितरण किया गया इस मौके पर पूर्व विधायक बैजनाथ रावत जिला पंचायत सदस्य नेहा सिंह आनंद भाजपा नेता अश्वनी शुक्ला व अस्पताल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। क्षेत्र के भवनियापुर गांव में अरविंद वर्मा के द्वारा मंगलवार बजरंगबली की पूजा अर्चना के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ इसके अलावा क्षेत्र के दर्जनों गांवों व कस्बों में पवनसुत बजरंगबली हनुमान जी महाराज की पूजा अर्चना कर भंडारों का आयोजन हुआ।
Related Posts

