अवैध प्लाटिंग करने वालों के हौसले है बुलंद नगर पंचायत सुस्त

रामसनेहीघाट बाराबंकी ।उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा जिस प्रकार अवैध बालू मौरंग माफियाओं के ऊपर शिकंजा कसा जा रहा है तथा प्रशासन द्वारा दिन प्रतिदिन कार्रवाई की जा रही है।इस प्रकार से अवैध प्लाटिंग करने वाले माफियाओं पर भी शिकंजा कसा जाना चाहिए।
नगर पंचायत रामसनेहीघाट क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक जगहों पर धड़ल्ले से हो रही अवैध प्लाॅटिंग नगर पंचायत के अधिकारियों द्वारा कसा नही कसने से अवैध प्लाटिंग करने वालो के हौसले बुलंद है
जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत राम सनेही घाट में यदि आप अपने घर, दुकान आदि के लिए प्लाट खरीदने के इच्छुक हैं तो सतर्क रहिए।
नगर पंचायत के गांवों में अवैध प्लाटिंग का कारोबार जोरों पर है। कारोबारी जिला पंचायत और नगर पंचायत के अनुमति के बिना
प्लाटिंग का कारोबार कर रहे हैं ।लेकिन अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। प्लाटिंग के दौरान नियम कायदे ताक पर रख दिए जाते हैं।
इन आवासीय इलाकों में सड़क, नाली तक की सुविधाओं को नजर अंदाज किया जा रहा है। 10 से 15 फीट की सड़कें देकर प्लाट तैयार किए जा रहे हैं। ऐसे में तो फायर ब्रिगेड तक पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। अभी जब तक पूरे भू-खंडों में घरों का निर्माण नहीं हुआ है तब तक सड़क किनारें आवास निर्माण न होने से वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें नहीं होगी लेकिन घर बनने के बाद सड़कें संकीर्ण हो जाती हैं। फिर फायर ब्रिगेड वाहन आदि पहुंचना काफी मुश्किल हो जाएगा। वहीं जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस मामले में किसी प्रकार की जांच कार्रवाई न कर इस अवैध कारोबार को संरक्षण प्रदान किया जा रहा है। एसडीएम राम सनेही घाट राम आसरे वर्मा ने बताया कि नगर पंचायत में लोग प्लाॅटिंग के लिये नगर और जिला पंचायत द्वारा लेआउट बनवा कर
अनुमति लेनी पड़ेगी, बिना अनुमति के कोई प्लाॅटिंग करता है तो उसे अवैध मानकर प्लाॅट वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ईओ धीरज सिंह ने बताया कि अगर अवैध प्लाटिंग पाई गई तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Don`t copy text!