दर – दर की ठोकरे खाने को विवश है।किसान

रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं का आरोप है की किसान ताज धान के बीज को खरीदने को दर – दर की ठोकरे खाने को विवश है। अधिकारी कार्यालय में आराम फरमा रहे हैं। किसानों को ताज धान का बीज मिलने में काफी परेशानी हो रही है। यदि बीज मिल भी रहा है तो दो से तीन गुना अधिक दामों पर मिल रहा है। किसान यूनियन के दिनेश यादव ने कहा कि किसानों के साथ हो रहे अन्याय को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।
गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा खाद बीज भंडारो पर धान का बीज ओवर रेट पर बेचने की शिकायत पर अधिकारियों ने बीज भंडारों पर जब छापेमारी की तब दुकानदारों में हड़कंप मच गया।किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाधिकारी और कृषि विभाग के अधिकारी से बिसौली नगर में बीज भंडारों पर धान का बीज ओवर रेट बेचने की शिकायत की गई थी। शिकायत पर नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव और प्रभारी उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी बिसौली ने भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं के साथ मयूर वार के पास ताऊ जी का शोरूम बीज भंडार, महाजन खाद बीज भंडार और बुध बाजार में स्थित कृष्ण बीज भंडार सहित अन्य बीज भंडारों पर पहुंचकर छापेमारी शुरू कर दी। नियमों के तहत बीज भंडार पर पहुंचकर जांच पड़ताल की वही प्रभारी कृषि प्रसार अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी इसके बाद जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी वह अमल में लाई जाएगी। वहीं भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष ने बताया कि लगातार कार्यकर्ताओं ने पंचायत कर ज्ञापन के माध्यम से ओवर रेट की शिकायत की थी लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं की गई थी। जब जिलाधिकारी और कृषि अधिकारी से शिकायत की है तो नायब तहसीलदार और उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर छापामारी के दौरान प्रतिष्ठान पर कृषकों को कैश मेमो ना देने, स्टॉक एवं बीज वितरण रजिस्टर एवं अन्य अभिलेख प्रस्तुत नहीं करने के कारण कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ किसी प्रकार की धोखाधड़ी, अन्याय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी

Don`t copy text!