युद्ध विराम के नाम पर धोखा दे रहा है सऊदी अरब, यमन की वायु सीमा में भेजे ड्रोन विमान, अंसारुल्लाह ने मार गिराया
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ
यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन ने कहा है कि सऊदी गठबंधन का जासूसी ड्रोन विमान उत्तरी सअदा प्रांत में मार गिराया गया है।
अंसारुल्लाह के अधिकारियों के हवाले से यमनी मीडिया ने ख़बर दी कि यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों की मिसाइल युनिट ने सअदा प्रांत के राज़ेह इलाक़े में ड्रोन विमान को मार गिराया।
अभी इस बारे में सऊदी गठबंधन की ओर से कोई बयान नहीं आया है। सऊदी गठबंधन ने बुधवार को संघर्ष विराम की घोषणा करते हुए कहा था कि यह संघर्ष विराम दो हफ़्ते तक जारी रहेगा।
गुरुवार को यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों ने बताया कि संघर्ष विराम की घोषणा के बावजूद सऊदी गठबंधन ने कई बार इसका हनन किया है।

