बाराबंकी /शिवसेना उद्घव बाला साहब ठाकरे जिला प्रमुख मनोज मिश्र विद्रोही ने आज संगठन विस्तार का शुभारंभ करते हुए विधानसभा रामनगर के ग्राम खेटौरा जफरपुर निवासी श्रीमती जय देवी पत्नी जैसीराम को पार्टी की महिला शाखा भवानी सेना का तहसील प्रमुख राम नगर के पद पर मनोनीत किया है
पार्टी के देवा मार्ग सोमैया नगर स्थित जिला कार्यालय पर आज श्रीमती जय देवी को आज जिला प्रमुख मनोज विद्रोही ने सदस्यता ग्रहण कराने के उपरांत मनोनयन पत्र प्रदान किया और बधाई देते हुए कहा कि जय देवी शिवसेना को रामनगर विधान सभा में मजबूत करेंगी और भारी संख्या में महिलाओं को पार्टी से जोड़ेंगी
इस अवसर जिला उप प्रमुख दीपू वाल्मीकि उर्फ पंडित जी,भवानी सेना नेता किरन गौतम उपस्थित थी श्री मती जय देवी के मनोनयन पर जिला वरिष्ठ उप प्रमुख कमलेश सिंह चौहान, जिला प्रधान महासचिव पंडित संजय शर्मा, व्यापार सेना जिला प्रमुख सुशील जायसवाल उर्फ बबलू,किसान सेना जिला प्रमुख के के यादव,युवा सेना जिला प्रमुख मनोज सिंह मिंटू,भवानी सेना जिला प्रमुख श्रीमती मीरा श्रीवास्तव, जिला सचिन हेमेंद्र सोनी, प्रवीन वर्मा, राम सिंह, अशोक कुमार, बीर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी कौशल शुक्ला आदि पदाधिकारियों ने बधाई दी है
Related Posts

