धूम धाम से मनाई गयी,छत्रपति साहू जी महाराज जयंती..

मसौली बाराबंकी। बुधवार को लखपेड़ाबाग़ स्थित मैरिज लान मे कुर्मी स्वाभिमान महासंघ के तत्वाधान मे छत्रपति साहू जी महाराज जयंती धूम धाम से मनाई गयी। कार्यक्रम मे बोर्ड परीक्षा मे 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इं एस पी वर्मा ने कहा कि
कि साहू जी महाराज सामाजिक न्याय, नारी उत्थान और समाज कल्याण के नायक थे। वह ज्योतिबा फुले के सिद्धांतों को मानते हुए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जैसे सामाजिक क्रांति कारियों का अनुसरण किया। इसलिए उन्हें ज्योतिबा और बाबा साहब अंबेडकर के बीच का मजबूत कड़ी माना जाता है। इस मौके पर अवधेश कुमार कटियार ने कहा कि छत्रपति साहू जी महाराज 20 वर्ष की अवस्था में राज सिंहासन संभालते ही उन्होंने ज्योतिबा फुले के मानवीय विचारों को फैलाने का काम दिया।
कुर्मी स्वाभिमान महासंघ के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा ने फरवरी 2025 में जनपद स्तर एवं 2026 में प्रदेश स्तर पर विशाल रैली करने का आवाहन किया। छत्रपति शाहूजी के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया । समारोह में हाई स्कूल व इंटर के 50 छात्र एवं छात्राओं को माल्यार्पण कर प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो व स्मारिका प्रदान कर समानित किया गया।
इस मौक़े पर सर्वेश कटियार,जिला अध्यक्ष कानपुर देहात अमित पटेल,प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ प्रेम प्रकाश वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष शशि सचान,प्रदेश महासचिव राहुल कटिहार यूथ, प्रांतीय लेखानिरीक्षक एवम् नगर अध्यक्ष सत्यवान सिंह, भूकांत वर्मा प्रांतीय अध्यक्ष यूथ, उपाध्यक्ष राम मनोहर वर्मा,अरुण प्रकाश वर्मा कोषाध्यक्ष, उत्तम वर्मा, वासुदेव वर्मा,डा प्रीति वर्मा महिला जिला अध्यक्ष, आदि ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महासचिव वीरेंद्र वर्मा ने किया।

Don`t copy text!