गोरखपुर में सीएम योगी ने भाजपाइयों में भरा जोश, बोले- रूठों के बीच जाएं, संविधान के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता बताएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपाइयों में जोश भरा। बीते चुनाव की समीक्षा कर, अगले की तैयारी में जुटने को कहा। योगी ने साफ किया कि चुनाव में विरोधियों के दुष्प्रचार और भ्रमजाल में फंसकर कई लोग भाजपा से दूर हुए। पदाधिकारी ऐसे लोगों के बीच जाएं। संविधान के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता बताएं। कांग्रेस के पूर्व निर्णयों से भी लोगों को अवगत कराएं। सीएम योगी ने बूथ स्तरीय पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि रूठे लोगों को मनाएं और उन्हें दोबारा भाजपा के साथ मजबूती से जोड़ें। गोरखनाथ मंदिर में बुधवार को कैंपियरगंज और पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों संग मुख्यमंत्री ने बैठक की। गोरखपुर लोकसभा सीट पर एक लाख वोटों के अंतर से मिली जीत पर बधाई देकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया। संवाद के क्रम में सुझाव देते हुए कहा कि विपक्ष ने लोकसभा चुनाव में संविधान को लेकर लोगों को भ्रमित किया। कई तरह के प्रलोभन से जनता को गुमराह किया।

Don`t copy text!