सफदरजंग पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 30 किलो पोस्ता छिलका के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। पुलिस ने गस्त के दौरान तीन लोगो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन बोरियो मे 30 किलो पोस्टा छिलका बरामद किया पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस की कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक सफदरगंज सुधीर कुमार सिंह की अगुवाई मे उपनिरीक्षक पप्पू यादव, ऋषभ सिंह चंदेल हमराहियो के साथ गस्त पर थे तभी मुखबिर द्वारा मिली सूचना पर ग्राम पड़री के निकट सुरवा कुटी तिराहे के पास से कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम अयोध्या प्रसाद पुत्र राधेलाल, धर्मेंद्र कुमार पुत्र विंदेश्वरी, रामानंद पुत्र आशाराम को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन बोरी मे 30 किलो पोस्टा छिलका बरामद किया। पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस की कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।

Don`t copy text!