मसौली बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सदेवा मे शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों मे किशोरी की हुई मौत मे मृतका की माँ ने खिदरापुर निवासी सुशील कुमार को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।
बताते चले कि सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सदेवा निवासी स्व सतनाम की 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को खिदरापुर निवासी सुशील पुत्र राम सरन बहला फुसला कर भगा ले गया था शनिवार की सुबह किशोरी अपने ही खेत मे अचेत दशा मे मिली थी जिसकी शनिवार शाम पांच बजे मौत हो गयी। मृतका की मा मीरा देवी ने सफदरगंज थाने मे तहरीर देते हुए सुशील पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी।
Related Posts

